भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने मिलकर VHP सदस्य नीरज कौशिक का मनाया जन्मदिन दुर्गा सरोवर भोग टोला में सृजन दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में हुआ आयोजन

रिपोटर अंशु सोनी
भोग टोला। सृजन दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गा सरोवर भोग टोला के युवा सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़े नीरज कौशिक का जन्मदिन 9 सितंबर को दुर्गा पंडाल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने साज-सज्जा और उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम में सृजन दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री सियाराम कौशिक, वार्ड क्रमांक 5 के पंच श्री गणेश भरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस नेता शिवांश दुबे तथा भाजपा नेता निशांत तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नीरज कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में समिति के सदस्यों और युवाओं ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया।

आयोजन में सूर्या साहू, संदीप, दुर्गेश, अमित, मनीष, सुनील पंडा, विकास सरकार, दुर्गेश DK, अनिल, किशन कौशिक, नरेंद्र, राजकुमार, प्रदीप चौधरी, सुनील, देवनारायण, अमन, साहिल, शिवम, अजय पंडा, आदित्य चौधरी, संदीप SK, गणेश भरिया, रामचंद्र, दीपक, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, छोटू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!