GPM- ITI और कॉलेजों में लगेंगे लर्निंग लाइसेंस शिविर, 21 से 24 सितंबर तक मिलेगी सुविधा

जिले के युवाओं एवं नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने में सुविधा देने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गौरेला द्वारा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही क्षेत्र के विभिन्न ITI एवं महाविद्यालयों में 21 से 24 सितंबर 2026 तक शिविर लगाए जाएंगे।

 

शिविर के माध्यम से पात्र आवेदक संबंधित संस्थान में पहुंचकर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस पहल से विद्यार्थियों और नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें नजदीकी संस्थान में ही सुविधा मिल सकेगी।

 

चार दिनों में अलग-अलग संस्थानों में शिविर

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को शासकीय ITI गौरेला, ITI पेंड्रा और ITI मरवाही में शिविर लगेगा। 22 सितंबर को नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय गौरेला, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा और शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय मरवाही में सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

इसी तरह 23 सितंबर को शासकीय पंडित माधव राव सप्रे महाविद्यालय गौरेला, शासकीय आयुष कॉलेज मेड़ुका और डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज कोटमी में शिविर आयोजित होगा। 24 सितंबर को एस.एस. कॉलेज गौरेला, एजुकेशन महाविद्यालय मेड़ुका और आयुष कॉलेज मरवाही में लर्निंग लाइसेंस की सुविधा दी जाएगी।

 

आवेदन के लिए दस्तावेज और शुल्क

 

लर्निंग लाइसेंस के इच्छुक आवेदकों को आधार कार्ड, 10वीं/8वीं की अंकसूची और एक रंगीन फोटो साथ लाना होगा। एक प्रवर्ग यानी केवल मोटरसाइकिल के लिए 350 रुपये, जबकि कार एवं मोटरसाइकिल दोनों प्रवर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

शासकीय ITI गौरेला ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित शिविर स्थल पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। सुरक्षित और वैध वाहन संचालन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!