
पेंड्रा। स्वर्णकार समाज पेंड्रा द्वारा स्वर्णकारों के आदि गुरु महाराज श्री श्री 1008 अजमीढ़ देव जी की पावन जयंती के अवसर पर 27 अक्टूबर 2026 को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अजमीढ़ देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ एवं भजन-कीर्तन कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बताया गया कि लगभग 15 वर्षों पूर्व इस कार्यक्रम का वृहद रूप से आयोजन किया गया था। इस वर्ष नवयुवकों ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप देने का निर्णय लिया, जिसके तहत धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक फूलों और सजावट से सजाया गया था। उपस्थित समाजजनों ने एकजुटता, सामाजिक समरसता और समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने महाराज श्री अजमीढ़ देव जी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।








