चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।
जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानपाठकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।








