रायपुर में दिखा GPM का पर्यटन वैभव, ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में सजा विशेष स्टॉल

प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों की आकर्षक प्रस्तुति; स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पर्यटन वैभव को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त आयोजन में जिले की पर्यटन संभावनाओं को सामने लाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया।

स्टॉल के माध्यम से GPM के प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे वनांचल, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों की विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों और आगंतुकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि GPM प्रकृति, संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है और जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से जिले की पहचान मजबूत होने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त रखने तथा उनकी प्राकृतिक पहचान को संरक्षित करने में स्थानीय समुदाय की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

रायपुर में GPM की यह सहभागिता जिले की पर्यटन संपदा को प्रदेश और देश के पर्यटन जगत के सामने प्रस्तुत करने का अवसर है। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित यह पहल जिले को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!