सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सामूहिक राष्ट्रगीत गायन से दिया एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। देशभर में संचालित लगभग 25 हजार सरस्वती शिशु मंदिरों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत माता के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त करने वाला गीत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन भारत की विविधता में एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रगीत के अर्थ एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसके पीछे निहित देशप्रेम की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष एवं विद्यालय के पूर्व छात्र राकेश जालान ने कहा कि राष्ट्र और देशहित की भावना राजनीति से ऊपर है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रगीत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, राकेश चतुर्वेदी, विनय सूर्यवाणी, मदन सोनी, विवेक जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, नगर पालिका पेंड्रा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विद्यालय के प्रबंध अध्यक्ष नीरज जैन, व्यवस्थापक विकास जायसवाल, विद्यालय परिवार के पदाधिकारी, आचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारत माता पब्लिक स्कूल की छात्राएं, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!