जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच की नवगठित कार्यकारिणी घोषित

निर्माण जायसवाल ‘मोंटू’ पुनः बने जिलाध्यक्ष, शैल गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ की कमान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच जीपीएम की बैठक 12 सितंबर को होटल सेंट्रल प्वाइंट में आयोजित की गई। बैठक में मंच की जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्माण जायसवाल ‘मोंटू’ को पुनः मंच का जिलाध्यक्ष चुना।

बैठक में मंच की नई जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया। वहीं जिले में महिला कलाकारों और गायिकाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पहली बार महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। वरिष्ठ गायिका श्रीमती शैल गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

जिला कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश बंका, अंबिका शर्मा, रामनिवास तिवारी, डॉ. नीरज जैन, डॉ. देवेंद्र पैंकरा, कुंजबिहारी तिवारी, मोतीचंद जैन, अखिलेश नामदेव, मदन सोनी, जयदत्त तिवारी, शरद अग्रवाल, श्रीमती उषा पवार, श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी एवं संतोष साहू (रायपुर) को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर मदन पांडे, आदित्य पांडे, अजीत दुबे, प्रशांत कुशवाहा, अमित शर्मा एवं प्रतीक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। पंकज मिश्रा कोषाध्यक्ष, संतोष साहू अधिवक्ता को सचिव तथा अंबुज मिश्रा को मुख्य उद्घोषक एवं मंच संचालक नियुक्त किए गए हैं। व्यवस्थापक के रूप में दीपक कश्यप एवं हीराचंद जैन, महामंत्री के रूप में संजय विश्वकर्मा, कृष्णकुमार साहू, सतीश सोनी एवं दीपक तिवारी तथा संयुक्त सचिव के रूप में प्रमोद शर्मा, समीर खान, जय सोनी, जगतराम चौहान, राहुल सोनी, सुरेश केशरवानी एवं प्रशांत गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह मंच की कोर कमेटी, कोर सिंगर्स ग्रुप एवं कोर प्रबंधन ग्रुप के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

महिला प्रकोष्ठ का गठन

महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती उषा पवार, श्रीमती पूजा पवार, श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी एवं श्रीमती कंचन सिंह को संरक्षक बनाया गया है। श्रीमती शैल गुप्ता जिलाध्यक्ष, श्रीमती पूजा केशरवानी एवं श्रीमती ममता श्रीवास उपाध्यक्ष तथा सुश्री सोनिया रोहिणी को सचिव बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती स्नेहलता राजपूत, श्रीमती सोनिया सोनी, श्रीमती प्रमिला गजभिए, सुश्री मानवी मिश्रा, सुश्री इच्छा जायसवाल, सुश्री वैष्णवी सोनी, सुश्री साक्षी साहू एवं श्रीमती मीना वैष्णवी केवट को शामिल किया गया है।

संगीत और कला को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर निर्माण जायसवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी ने जो विश्वास पुनः मुझ पर जताया है, उस पर पूर्ण खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने कहा कि सभी के अटूट सहयोग, विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले समय में जिले में संगीतमय कार्यक्रमों की चरणबद्ध श्रृंखला पुनः प्रारंभ की जाएगी। गीत, संगीत एवं कला के क्षेत्र में जीपीएम जिले को अव्वल बनाने के लिए मंच पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।

बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और जिले के कलाकारों को बेहतर मंच एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!