जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच, जीपीएम की बैठक शनिवार 12 सितंबर को होटल सेंट्रल प्वाइंट में आयोजित की गई। बैठक में मंच की नई कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्माण जायसवाल ‘मोंटू’ को पुनः मंच का जिलाध्यक्ष चुना।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। मंच में महिला गायिकाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ गायिका श्रीमती शैल गुप्ता को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश बंका, अंबिका शर्मा, रामनिवास तिवारी, डॉ. नीरज जैन, डॉ. देवेंद्र पैंकरा, कुंजबिहारी तिवारी, मोतीचंद जैन, अखिलेश नामदेव, मदन सोनी, जयदत्त तिवारी, शरद अग्रवाल, श्रीमती उषा पवार, श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी और संतोष साहू रायपुर को संरक्षक बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर मदन पांडे, आदित्य पांडे, अजीत दुबे, प्रशांत कुशवाहा, अमित शर्मा और प्रतीक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। पंकज मिश्रा कोषाध्यक्ष, संतोष साहू अधिवक्ता सचिव तथा अंबुज मिश्रा को मुख्य उद्घोषक एवं मंच संचालक बनाया गया है। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दीपक कश्यप और हीराचंद जैन को दी गई।
महामंत्री के रूप में संजय विश्वकर्मा, कृष्णकुमार साहू, सतीश सोनी और दीपक तिवारी तथा संयुक्त सचिव के रूप में प्रमोद शर्मा, समीर खान, जय सोनी, जगतराम चौहान, राहुल सोनी, सुरेश केशरवानी और प्रशांत गुप्ता को नियुक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में भी नई जिम्मेदारियां
महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती उषा पवार, श्रीमती पूजा पवार, श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी और श्रीमती कंचन सिंह को संरक्षक बनाया गया है। श्रीमती शैल गुप्ता को जिलाध्यक्ष तथा श्रीमती पूजा केशरवानी और श्रीमती ममता श्रीवास को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सुश्री सोनिया रोहिणी को सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती स्नेहलता राजपूत, श्रीमती सोनिया सोनी, श्रीमती प्रमिला गजभिए, सुश्री मानवी मिश्रा, सुश्री इच्छा जायसवाल, सुश्री वैष्णवी सोनी, सुश्री साक्षी साहू, श्रीमती मीना और वैष्णवी केवट को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर दोबारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के बल पर आने वाले समय में संगीतमय कार्यक्रमों की चरणबद्ध श्रृंखला शुरू की जाएगी। साथ ही गीत, संगीत और कला के क्षेत्र में जीपीएम जिले को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।









