विजयादशमी के पावन अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया।

इस दौरान शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, साहस और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
जीपीएम पुलिस ने भी नागरिकों से दशहरा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
खबर टोला — आपके क्षेत्र की हर खबर।









