दुर्गा अष्टमी पर हाई स्कूल के पास व्यापारियों ने किया खीर प्रसाद का वितरण

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी के दिन 18 अक्टूबर 2026 की रात्रि को पेंड्रा के हाई स्कूल के पास स्थित व्यापारियों के आपसी सहयोग से खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पहल के माध्यम से व्यापारियों ने आपसी एकता, प्रेम, भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में गणेश जायसवाल, ऋतिक गुप्ता, रवि चौधरी, प्रवीण डीडवानी, वेद, समृद्ध जायसवाल, गुलाब केसरवानी, अर्पित केसरवानी, राजेश ताम्रकार, मुकेश खत्री, मुकेश केसरवानी, मनोज केवट, विजय केवट, मनी दोसा वाला, हनी छाबरिया एवं धनेश रजक का विशेष सहयोग रहा।

 

सभी सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवरात्र के दौरान दुर्गा अष्टमी पर आयोजित इस धार्मिक पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!