पेंड्रा से बेंकटनगर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है।
राज्य शासन ने गिरवर से पेंड्रा पहुंच मार्ग पर 3 किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 77 लाख 83 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस सड़क के निर्माण से पेंड्रा से बेंकटनगर की ओर आने-जाने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों से संपर्क भी बेहतर होगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल इस कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नियमानुसार निविदा प्रक्रिया और निर्माण संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण कार्य शुरू होने और समय पर पूरा होने का इंतजार रहेगा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से खबर टोला।









