पेण्ड्रा में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, विनय सूर्यवानी को सचिव और आदित्य पाण्डेय को कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी

13 अक्टूबर को होगा ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम
किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोंसले को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गीत, संगीत और कला की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘स्वरांजलि संगीत एवं कला मंच जीपीएम’ का गठन किया गया है। 19 सितंबर को पेण्ड्रा में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
राकेश चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष, विनय सूर्यवानी को सचिव तथा आदित्य पाण्डेय को कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। वहीं मदन सोनी, प्रशांत कुशवाहा और पूजा केशरवानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में जिले की विभिन्न संगीत संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
मंच की ओर से 13 अक्टूबर को माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब भवन में ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोंसले को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए गायक-गायिकाओं का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।









