कोलबिर्रा-पथर्रा-मटियाडाड़ में कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर पकड़े गए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद विभागीय टीम ने कोलबिर्रा, पथर्रा और मटियाडाड़ क्षेत्र में जांच करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया।

जब्त सभी वाहनों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। मामले में संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!