सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला अस्पताल गौरेला के ब्लड बैंक में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानव जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताते हुए युवाओं, स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में रक्तदान से पहले स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पात्र लोगों से ही रक्तदान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!