पेंड्रा – अमरपुर के पास दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक को आई गंभीर चोट , लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

अमरपुर के पास दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, चालक-परिचालक गंभीर

 

पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमरपुर के पास देर रात करीब 12:30 बजे दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

हादसे के बाद पेंड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के करीब 10 घंटे बाद भी जाम पूरी तरह नहीं खुल सका, जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!