राहुल गांधी पर FIR के विरोध में गौरेला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने गौरेला में विरोध मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में 31 अगस्त 2026 को सर्किट हाउस गौरेला से संजय चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “हम राहुल गांधी के साथ हैं” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ भी आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी।

प्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते, छाया विधायक गुलाब सिंह राज, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर करसायल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस एकजुट है और लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!