गैस सिलेंडर की वास्तविक कीमत ₹995, होम डिलीवरी समेत ₹1030

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला खाद्य अधिकारी ने जिले के सभी गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की कीमत और होम डिलीवरी शुल्क को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार गैस सिलेंडर का वास्तविक मूल्य ₹995 है, जबकि होम डिलीवरी सेवा शुल्क जोड़कर उपभोक्ता से कुल ₹1030 लिया जाता है।

यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर प्राप्त करते हैं, तो उन्हें केवल ₹995 ही भुगतान करना होगा। वहीं, यदि किसी उपभोक्ता ने पहले ही ऑनलाइन ₹1030 का भुगतान कर दिया है और वह स्वयं एजेंसी से सिलेंडर लेने जाता है, तो उसे ₹35 की रिबेट राशि वितरक एजेंसी से प्राप्त की जा सकती है।

 

विभाग ने उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त DAC क्रमांक के आधार पर ही गैस रिफिल की डिलीवरी प्रक्रिया पूरी करें और सिलेंडर प्राप्त होने के बाद ही वितरक को राशि का भुगतान करें।

 

किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर इंडेन गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर श्री राहुल देवांगन से मोबाइल नंबर 7828842315 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!