स्क्रिप्टरक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं।
मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की रहने वाली प्रेम कुंवर श्याम ने भी राशि प्राप्त होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रेम कुंवर ने बताया कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलती है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान खरीदने में भी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया की इस सौगात से हमारी राखी की खुशियां और बढ़ गई हैं।” महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा मिल रहा है, जिससे परिवार के खर्च में मदद के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।









