नाक, कान एवं गला रोगियों को मिली राहत, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ उपलब्ध

GPM जिला अस्पताल में अब ENT विशेषज्ञ की सुविधा, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

 

जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ी है। जिला चिकित्सालय में नाक, कान एवं गला यानी ENT रोग विशेषज्ञ डॉ. पावस जगवानी की पदस्थापना की गई है।

 

अब नाक, कान एवं गला संबंधी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सक की पदस्थापना के बाद जिला अस्पताल में ही ENT संबंधी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

 

जिले में अब तक ENT विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च उठाना पड़ता था।

 

विशेषज्ञ की पदस्थापना से मेडिकल बोर्ड में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा भी जिले में उपलब्ध हो सकेगी। इससे संबंधित लोगों को प्रमाण-पत्र के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!