प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन से गूंजा विकसित भारत का संदेश, पेंड्रा से निकली सेवा ज्योति यात्रा”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कृषि उपज मंडी प्रांगण पतगवां में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए अपने 25 वर्ष के जनसेवा के सफर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयास और सामूहिक संकल्प की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए देशवासियों से अपनी क्षमता और ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा शक्ति, स्वयंसेवकों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

 

वर्चुअल संबोधन के बाद कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!