12 घंटे बाद भी नहीं खुला कारीआम का जाम, सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग के कारीआम के पास हुए ट्रेलर हादसे के बाद बिगड़ी यातायात व्यवस्था 12 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हो सकी। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक ही स्थान पर 24 घंटे के अंतराल में दो ट्रेलर हादसों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। पहले हादसे में कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया था। वहीं दूसरे हादसे में ब्रेकडाउन खड़े ट्रक से टकराने के बाद ट्रेलर सड़क की दूसरी ओर पलट गया।

हादसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से दोनों ओर जाम की स्थिति बनी हुई है। 12 घंटे बीतने के बाद भी जाम नहीं खुलने से यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!