गड्ढों में तब्दील सड़कें बनीं मुसीबत, नवरात्रि से पहले मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पेंड्रा। पेंड्रा की बदहाल सड़कों ने अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क—यह सवाल अब शहर के लोग PWD से पूछ रहे हैं। लंबे समय से बदहाल मुख्य मार्ग और शहर की अन्य सड़कों को लेकर गुरुवार को सैकड़ों नागरिकों का आक्रोश PWD कार्यालय तक पहुंच गया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान के नेतृत्व में नागरिकों ने PWD कार्यालय का घेराव कर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सड़कें बदहाल, जिम्मेदारों से जवाब मांगने पहुंचे लोग
नागरिकों का कहना है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ा डामर और धूल-डस्ट के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहन चालक दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ज्ञापन लेने अधिकारी पहुंचे, नागरिकों ने कहा—EE को ही देंगे
PWD कार्यालय में ज्ञापन लेने सब इंजीनियर पहुंचीं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि ज्ञापन कार्यपालन अभियंता नित्या ठाकुर को ही सौंपा जाएगा। बताया गया कि EE बैठक में हैं। इसके बाद फोन पर EE से नागरिकों की बातचीत कराई गई।
फोन पर EE नित्या ठाकुर ने नवरात्रि से पहले पेंड्रा की सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
अब आश्वासन नहीं, सड़क पर काम चाहिए
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वर्षों से सड़क की परेशानी झेल रहे लोगों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क पर वास्तविक काम चाहिए। नवरात्रि से पहले यदि मरम्मत शुरू नहीं होती है तो नागरिकों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
PWD के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या नवरात्रि से पहले पेंड्रा की बदहाल सड़कें सुधरेंगी या फिर एक बार फिर आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाएगा?
फिलहाल नागरिकों के आक्रोश के बाद PWD के आश्वासन पर सबकी नजर है। अब परीक्षा विभाग की है और इंतजार पेंड्रा की जनता









