‘सेवा मेरा’ कार्यक्रम के तहत कल्चुरी कलार समाज का सेवा कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा’ कार्यक्रम के तहत कल्चुरी कलार समाज जीपीएम द्वारा सेवा कार्य किया गया। जिला कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में समाज के सदस्यों ने पेंड्रा विकासखंड के सोनमोड़ा स्थित आदिवासी बालक आश्रम पहुंचकर बच्चों को स्वेटर, कॉपी-पेन, फल और मिष्ठान वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने बच्चों को सेवा कार्य के उद्देश्य की जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य गणेश जायसवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समाज के सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाकोषाध्यक्ष भरत राय, जिला सचिव निकेश राय, अरुणा जायसवाल, चित्राणी जायसवाल, प्रीति जायसवाल, निर्माण जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, रवि जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, राज जायसवाल मोनू सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पेंड्रा मंडल संयोजक मशराम तथा आश्रम अधीक्षक उदय भारती का विशेष सहयोग रहा।









