हरछठ की छुट्टी रद्द, अब दुर्गा महाअष्टमी पर मिलेगा स्थानीय अवकाश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए 2 सितंबर को हरछठ के अवसर पर घोषित अवकाश को बदल दिया है।

अब 2 सितंबर बुधवार के बजाय 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

जारी संशोधित आदेश के अनुसार वर्ष 2026 की स्थानीय अवकाश सूची में 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस, 19 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी और 11 नवंबर को भाई दूज शामिल हैं।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नहीं होगा।

यानी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 2 सितंबर को हरछठ के स्थान पर अब 19 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!