मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा स्थित धनुहारी टोला में देर रात करीब 1 बजे 42 वर्षीय समरी बाई ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मरवाही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।









