मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मुकेश के नाम’ में कलाकारों ने बांधा समां

महान पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर जी की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच, जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ‘एक शाम मुकेश के नाम’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रेस क्लब भवन के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान गायक एवं गायिकाओं ने स्वर्गीय मुकेश जी के एकल और युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

पिता-पुत्री की जोड़ी रही खास आकर्षण

कार्यक्रम में जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल और उनकी पुत्री इच्छा जायसवाल की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दोनों ने स्वर्गीय मुकेश जी और स्वर्गीय लता मंगेशकर जी द्वारा गाए लोकप्रिय युगल गीत ‘दिल की नजर से, नजरों की दिल से, ये बात क्या है, ये राज क्या है’ की सुमधुर प्रस्तुति दी।

नवोदित गायिका इच्छा जायसवाल की अपने पिता के साथ प्रस्तुति को उपस्थित श्रोताओं ने जमकर सराहा और उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया।

एक साल में 15 बड़े कार्यक्रम

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के गठन का एक वर्ष भी पूरा हुआ। 27 अगस्त 2025 को मंच के गठन के बाद पहला कार्यक्रम स्वर्गीय मुकेश जी की 49वीं पुण्यतिथि पर ‘मुकेश की यादें’ नाम से इसी जिला प्रेस क्लब भवन के सभागार में आयोजित किया गया था।

मंच ने अपने गठन के महज एक वर्ष के भीतर विभिन्न सुप्रसिद्ध गायकों एवं गायिकाओं की स्मृतियों में 15 बड़े संगीतमय कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए। आयोजकों के अनुसार इन कार्यक्रमों से जिले में सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिला और लोगों का रुझान गीत-संगीत की ओर तेजी से बढ़ा है।

कार्यक्रम का संचालन अंबुज मिश्रा ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सूर्यवानी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का YouTube Live और Facebook Live के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे घर बैठे बड़ी संख्या में लोगों ने संगीत प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल, अंबिका शर्मा, अमित शर्मा, विनय सूर्यवानी, मदन सोनी, समीर खान, जय सोनी, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार साहू, पंकज मिश्रा, अंबुज मिश्रा, अजीत दुबे, प्रतीक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, जयदत्त तिवारी और मास्टर नदीम सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

वहीं गायिकाओं में पूजा श्री केशरवानी, स्नेहलता राजपूत, ममता सिंह, सोनिया रोहिणी, इच्छा जायसवाल, वैष्णवी सोनी, साक्षी साहू और वैष्णवी केवट ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में पेंड्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश फरमानिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विवेक जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष अखिलेश नामदेव, सचिव शरद अग्रवाल, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम महलवाला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!