वन भूमि में धड़ल्ले से रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर जप्त

गौरेला वन परिक्षेत्र  टीम की कार्रवाई, रेत के अवैध उत्खनन पर लगातार निगरानी

गौरेला। गौरेला वन परिक्षेत्र में वन भूमि से रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने ग्राम पड़वानिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वन भूमि से रेत उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है।

 

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को क्षेत्र में वन भूमि से रेत निकाले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान रेत उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

 

वन विभाग की टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

गौरतलब है कि वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन से प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ वन भूमि की स्थिति भी प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को लेकर वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

 

गौरेला वन परिक्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर विभाग की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई के बीच पड़वानिया में ट्रैक्टर पकड़े जाने की यह कार्रवाई सामने आई है। अब मामले में विभागीय जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित वाहन के खिलाफ किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाती है और अवैध उत्खनन में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!