सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद,
‘रघुपति राघव’ से गूंजा कलेक्ट्रेट,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। भजन और गीतों के गायन-वादन से कलेक्ट्रेट परिसर का वातावरण श्रद्धा, शांति और राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर आकांक्षा पांडे, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे









