नोटिस जारी होने के बाद भी जवाब नहीं देने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में पदस्थ व्याख्याता (अंग्रेजी) पायल कौशले की संविदा सेवा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, व्याख्याता लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित थीं और नोटिस जारी किए जाने के बाद भी उन्होंने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

विद्यालय प्राचार्य की रिपोर्ट के मुताबिक, पायल कौशले 20 दिसंबर 2024 से 16 अगस्त 2026 तक लगातार अनुपस्थित रहीं। इसके बाद 17 अगस्त को विद्यालय पहुंचीं, लेकिन 18 अगस्त से फिर बिना सूचना अनुपस्थित हो गईं। अनुपस्थिति को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने 25 अगस्त को नोटिस जारी किया था, जिसका आदेश जारी होने तक जवाब नहीं दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ शासन के संविदा नियुक्ति संबंधी प्रावधानों के तहत उनकी संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त/पृथक किए जाने का उल्लेख है।









