चक्रवात ‘अर्नब’ का असर! GPM में घने बादलों के बीच तेज बारिश

जिले में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 28 से 30 अक्टूबर तक जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से अति भारी बारिश, 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की आशंका जताई है।

प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 07751-221004 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!