
पेंड्रा, 26 अक्टूबर 2026। जैन समाज पेंड्रा द्वारा परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज, मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दिनभर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जैन मंदिर में सामूहिक पूजन एवं आचार्य छत्तीसी विधान के साथ हुई।
समाज के महिला मंडल द्वारा सेवा कार्य के तहत शाम 4 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, शाम 5 बजे हाई स्कूल चौक, सुराजी भर्रा पेंड्रा में आमजनों को खीर प्रसादी वितरित की गई।
रात्रि 7:30 बजे जैन मंदिर में भक्तामर पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य श्री के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को स्मरण किया गया।
जैन समाज पेंड्रा के सदस्यों ने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।








