खनिज नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, अलग-अलग क्षेत्रों से 9 ट्रैक्टर जब्त

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत और मुरुम का परिवहन करते पाए गए 9 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग के अनुसार मरवाही क्षेत्र के चीचगोहना, मड़वाही, कुम्हारी और मरिहीघाट में कार्रवाई के दौरान रेत से भरे 5 और मुरुम से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं अमेराटिकरा और मौहारिटिकरा से एक-एक ट्रैक्टर तथा खंता-लालपुर क्षेत्र से रेत से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।

जब्त वाहनों को संबंधित थाना, पुलिस चौकी और नगर सैनिक लाइन में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभाग द्वारा वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

निर्धारित अर्थदंड या समझौता राशि जमा होने के बाद ही नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा। प्रशासन ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!