
मरवाही। ग्राम निमधा मेन रोड पर एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में युवक उछलकर खेत में जा गिरा, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।









